तत्वबोधिनी पत्रिका के संपादक कौन थे? 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Explanation : तत्वबोधिनी पत्रिका के संपादक अक्षय कुमार दत्त थे। यह पत्रिका साप्ताहिक थी और इसका प्रकाशन बरेली से होता था तत्वबोधिनी पत्रिका, महर्षि देवेंद्रनाथ ठाकुर द्वारा 1843 को स्थापित की गयी थी। तत्वबोधिनी सभा की यह पत्रिका कोलकाता से बांग्ला में प्रकाशित होती थी। ब्राह्मधर्म के प्रचार एवं तत्त्वबोधिनी सभा के सभासदों के मध्य नियमित वार्तालाप के उद्देश्य से इसकी स्थापना की गई थी। अक्षय कुमार दत्त के सम्पादकत्व में तत्वबोधिनी पत्रिका का प्रथम प्रकाशन हुआ। उन्नीसवीं शताब्दी के श्रेष्ठ गद्यलेखक ईश्वरचन्द्र विद्यासागर, राजनारायण बसु, द्विजेन्द्रनाथ ठाकुर इस पत्रिका में नियमित लिखते थे। उनके लेखों से उस समय बांग्ला भाषा और साहित्य एक नवयुग का सूत्रपात हुआ। वेदान्त-आधारित ब्रह्मबिद्या का प्रचार पत्रिका का मुख्य उद्देश्य था और ज्ञान-विज्ञान, इतिहास, साहित्य, धर्म, राजनीति, अर्थनीति, समाज-तत्त्व एवं दर्शन से सम्बन्धित मूल्यवान रचनाएं इसमें प्रकाशित होती थीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now