सिकंदर की मृत्यु कब हुई थी? 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Explanation : सिकंदर की मृत्यु जून 323 ईसा-पूर्व में हुई थी। भारत में लगभग 19 महीने रहने के बाद लौटते हुए बेबीलोन में उसकी मृत्यु मलेरिया में तेज बुखार के कारण हुई थी। सिकंदर यूनान के राज्य मकदूनिया का शासक था। उनके पिता का नाम फिलिप और माता का नाम ओलंपिया था। सिकंदर का विवाह रुखसाना के साथ हुआ था। वह अपने पिता की मृत्यु के बाद 336 ई. पू. में गद्दी पर बैठा। सिकंदर का गुरु अरस्तू था। 326 ई. पू. में सिकंदर ने हिंदूकुश पर्वत को पार कर भारत पर आक्रमण किया। सिकंदर ने सर्वप्रथम अस्पोसिओई (अश्वजाति), निशा एवं अश्मक राज्य को जीता। सिकंदर खैबर दरें से होकर भारत आया था तथा उसका पहला आक्रमण तक्षशिला के राजा आम्भि के विरुद्ध था। सिकंदर की सहायता करने वाले भारतीय शासक शशिगुप्त, आम्भि और संजय थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now