सिकंदर की मृत्यु कब और कहां हुई थी? When and where did Alexander die? 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Explanation : सिकंदर की मृत्यु 323 ई. पूर्व बेबीलोन में हुई थी। भारत में लगभग 19 महीने रहने के पश्चात् लौटते हुए उसकी मृत्यु हुई, माना जाता है उसकी मृत्यु मलेरिया से हुई थी। सिकंदर यूनान के राज्य मकदूनिया का शासक था। वह अपने पिता की मृत्यु के बाद 336 ई. पू. में गद्दी पर बैठा। सिकंदर का गुरु अरस्तू था। 326 ई. पू. में सिकंदर ने हिंदूकुश पर्वत को पार कर भारत पर आक्रमण किया। सिकंदर ने सर्वप्रथम अस्पोसिओई (अश्वजाति), निशा एवं अश्मक राज्य को जीता। सिकंदर खैबर दरें से होकर भारत आया था तथा उसका पहला आक्रमण तक्षशिला के राजा आम्भि के विरुद्ध था। सिकंदर की सहायता करने वाले भारतीय शासक शशिगुप्त, आम्भि और संजय थे। सिकंदर ने भारत से वापस जाते समय अपने भू-भाग को तीन हिस्सों में बांट दिया और तीन यूनानी गवर्नरों के हाथों सौंप दिया। सिकंदर ने दो नगर ‘बुकाफेला’ एवं ‘निकाइया’ बसाए। पहला नगर अपने घोड़े की स्मृति में तथा दूसरा नगर पोरस पर विजय की स्मृति में बसाया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now