रानी पद्मिनी किसकी पत्नी थी? 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Explanation : रानी पद्मिनी राणा रतन सिंह की पत्नी थी। अलाउद्दीन ने गुहिलवंशी राजपूतों की भूमि मेवाड़ पर भी 26 अगस्त,1303 को आक्रमण किया। यदि परम्पराओं पर विश्वास किया जाय तो इसका तात्कालिक कारण था राणा रतन सिंह की अत्यन्त रूपवती रानी पद्मिनी के प्रति उसका मोहित होना। राणा बंदी बनाकर सुल्तान के सामने ले जाया गया। उस समय मेवाड़ की रक्षा के लिए गोरा और बादल सामने आये किन्तु वह दिल्ली की सेना का मुकाबला अधिक देर तक नहीं कर सके। राजपूत स्त्रियों ने जौहर किया। रणजीत सिंह पंजाब के राजा थे जबकि राजा मानसिंह आमेर के शासक थे। रानी पद्मिनी और राणा रतन सिंह की कहानी मलिक मुहम्मद जायसी की पुस्तक पद्मावत में वर्णित है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now