रानी दुर्गावती कहां की रानी थी? 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Explanation : रानी दुर्गावती गोंड राजवंश की रानी थी। वीरांगना रानी दुर्गावती का जन्म 1524 में आज ही बांदा (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। वह कालिंजर के राजा की इकलौती संतान थीं। पिता से घुड़सवारी, तीरंदाजी व तलवारबाजी सीखी। 18 साल की उम्र में गोंड राजवंश (मध्य प्रदेश का क्षेत्र) के राजा दलपत शाह से शादी हुई। पति की मौत के बाद बेटे की अल्प आयु होने के चलते गढ़मंडला की सत्ता संभाली। उन्होंने मुगलों की अधीनता नहीं स्वीकारी। 1564 में मुगलों ने हमला किया। वह गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी लड़ती रहीं और अंत में खुद अपनी कटार मार ली, जिससे 24 जून,1564 को निधन हो गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now