महात्मा गांधी का समाधि स्थल कहां है? 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Explanation : महात्मा गांधी का समाधि स्थल दिल्ली में है। जो दिल्ली में यमुना नदी के पश्चिमी किनारे पर स्थित है। जिसे राजघाट कहा जाता है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यही पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी जाती है। भारत की आजादी में महात्मा गांधी का बड़ा योगदान था। 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक देश के बड़े नेता यहां बापू को श्रद्धांजलि देने आते हैं। महात्मा गांधी की समाधि काले पत्थर से बनाई गई है जिस स्थान पर यह समाधि बनाई है वहीं महात्मा गांधी का अंतिम संस्कार किया गया था। इस समाधि के साथ में ही एक ज्योति हमेशा जलती रहती है। राजघाट एक बडे़ क्षेत्र में फैला है यहां दुनिया की कई बड़ी हस्तियों ने पेड़ लगाए हैं जिसमें क्वीन एलिजाबेथ-2, अमेरिकी राष्ट्रपति आइजनहावर और वियतनाम के बड़े नेता हो-ची-मिन शामिल हैं। राजघाट में महात्मा गांधी की समाधि के अलावा देश के दूसरे बड़े नेताओं की समाधि भी है। राजघाट के उत्तर में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की समाधि शांतिवन स्थित है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now