काशी विद्यापीठ की स्थापना किसने की थी? 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Explanation : काशी विद्यापीठ की स्थापना शिव प्रसाद गुप्त और डॉ भगवान दास ने की थी। महात्मा गांधी के आह्वान पर 1921 में उन्होंने काशी विद्यापीठ की स्थापना की थी। यह ब्रिटिश शासन काल में पूरी तरह भारतीयों द्वारा संचालित पहला विश्वविद्यालय था। इससे पहले 1898 में सेंट्रल हिंदू स्कूल की स्थापना में एनी बेसेंट का सहयोग किया था। यही हिंदू स्कूल आगे चलकर काशी हिंदू विश्वविद्यालय की बुनियाद बना था। 1955 में डॉ भगवान दास को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। 18 सितंबर, 1958 को उनका निधन हो गया। वही शिव प्रसाद गुप्त का जन्म 28 जून 1883 को वाराणसी में हुआ। उन्होंने वाराणसी में देश का पहला भारत माता मंदिर भी स्थापित कर काशी की विशिष्ट पहचान भी स्थापित की थी। 24 अप्रैल 1944 को इनका निधन हो गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now