इंडियन एसोसिएशन की स्थापना कब हुई? 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Explanation : इंडियन एसोसिएशन की स्थापना 26 जुलाई, 1876 को कलकत्ता के इल्बर्ट हॉल में हुई थी। सुरेन्द्रनाथ बनर्जी ने इसके कई उद्देश्य बताये थे, जिसमें देश में सबल जनमत का निर्माण करना, विभिन्न जातियों के व्यक्तियों को समान राजनीतिक हितों और आकांक्षाओं के आधार पर संगठित करना, हिन्दू-मुस्लिम मित्रता स्थापित करना, सार्वजनिक आन्दोलनों में सामान्य जनता को शामिल करना आदि प्रमुख थे। यह संस्था ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की संकीर्ण और जमींदार समर्थक नीतियों के विरुद्ध थी। इसने सिविल सेवा प्रणाली के सुधारों की मांग भी की। इस संस्था के नेताओं ने इसे अखिल भारतीय रूप देने की कोशिश की थी किन्तु सफल नहीं हो सकी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now