Explanation : गांधी इरविन समझौता पर वर्ष 1931 में हस्ताक्षर किए गए। 26 जनवरी, 1931 को गांधीजी सहित सारे नेता जेल से रिहा कर दिए गए, गांधीजी ने 19 फरवरी, 1931 को इरविन से बातचीत की। 15 दिन चली वार्ता के फलस्वरूप, 5 मार्च को एक समझौता हुआ जिसे गांधी इरविन समझौता (पैक्ट) या दिल्ली समझौता कहा जाता है। इस समझौते ने कांग्रेस की स्थिति को सरकार के बराबर लाकर खड़ा कर दिया।