ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में कब आई थी? 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Explanation : ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में वर्ष 1608 में आई थी। ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना 31 दिसंबर 1600 को यानी सत्रहवीं सदी की शुरुआत में हुई थी। वर्ष 1608 में विलियम हॉकिन्स ईस्ट इंडिया कंपनी (East India Company) के जहाज लेकर सूरत आया था। इसके बाद कंपनी ने भारत में अपना पहला कारखाना सूरत में 11 जनवरी 1613 को खोला था। ब्रिटेन की तत्कालीन महारानी ने कंपनी को भारत के साथ व्यापार करने के लिए 21 साल तक की छूट दी थी। वर्ष 1615 में सर टॉमस रो भी जहांगीर के दरबार में आया था। उन्होंने अहमदाबाद, भरूच इलाके में कारखाना लगाने की अनुमति ली थी। दक्षिण भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी का प्रथम कारखाना वर्ष 1611 में मसूलीपट्टम में स्थापित हुआ था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now