बिंदुसार का पुत्र कौन था? 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Explanation : बिंदुसार का पुत्र अशोक था। अशोक की माता का नाम शुभदांगी था। जैन अनुश्रुति के अनुसार अशोक ने बिंदुसार की इच्छा के विरुद्ध मगध के शासन पर अधिकार कर लिया था। सिंहली अनुश्रुति के अनुसार अशोक ने अपने 99 भाइयों की हत्या करके मगध का राजसिंहासन प्राप्त किया था। महाबोधिवंश तथा तारानाथ के वर्णन से ज्ञात होता है कि सत्ता प्राप्ति के लिए हुए गृहयुद्ध में अशोक ने अपने भाइयों का वध करके राजसिंहासन प्राप्त किया था। चूंकि गृह युद्ध चार वर्षों तक चलता रहा, इसीलिए अशोक का वास्तविक राज्याभिषेक 269 ई.पू. में हुआ, जबकि उसने 273 ई.पू. में ही सत्ता पर कब्जा कर लिया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now