भूलाभाई देसाई कौन थे? 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Explanation : प्रसिद्ध वकील भूलाभाई देसाई का जन्म 13 अक्टूबर, 1877 को गुजरात के सूरत में हुआ था। बांबे यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी में एमए कर अहमदाबाद के कालेज में शिक्षक बने। 1905 में शैक्षणिक कार्य छोड़ वकालत शुरू कर दी। 1928 में किसानों के बारडोली सत्याग्रह का केस लड़ आंदोलन को सफल बनाया। कांग्रेस के पुनर्गठन के समय सरदार पटेल के कहने पर वे 1930 में कांग्रेस में शामिल हुए। 1934 में वे गुजरात से केन्द्रीय विधान सभा के लिए उन्हें चुना गया था। उन्होंने आजाद हिन्दू फौज के शाहनवाज खान, गुरबक्श सिंह व प्रेम कुमार सहगल का केस लड़ा था। माना जाता है कि मजबूत पैरवी के कारण ही इन तीनों को फांसी की सजा नहीं हुई। उनका निधन 6 मई, 1946 को हुआ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now