भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को फांसी कब दी गई? 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Explanation : भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी 23 मार्च, 1931 को दी गई थी। इनको लाहौर में ‘सांडर्स हत्याकांड और लाहौर षडयंत्र कांड के तहत’ फांसी दी गयी थी। साइमन कमीशन के विरोध प्रदर्शन के दौरान जेम्स स्कॉट की लाठी से लाला लाजपत राय की मृत्यु हो गई। एच.एस.आर.ए. के क्रांतिकारियों ने स्कॉट को मृत्युदंड देने का निर्णय किया, किन्तु स्कॉट के धोखे में पुलिस अधिकारी सांडर्स एवं उसके रीडर चरणसिंह की हत्या हो गई। इसे 17 दिसंबर, 1928 को भगतसिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, सुखदेव आदि ने अंजाम दिया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now