भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक कौन माने जाते हैं? 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Explanation : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक ए ओ ह्यूम माने जाते हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना बंबई में 28 दिसंबर 1885 को एलन ऑक्टेवियन ह्यूम (Allan Octavian Hume) द्वारा की गयी। जिसके प्रथम अध्यक्ष ब्योमेश चंद्र बनर्जी थे। जिसमें 72 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 1885 में ह्यूम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महामंत्री नियुक्त हुए तथा इस पद पर 1906 तक कार्य किया। 1912 में मृत्यु के बाद कांग्रेस ने इन्हें अपना जन्मदाता व पिता घोषित किया। एलेन ओक्टेवियन ह्यूम का जन्म 1829 को इंग्लैंड में हुआ था। वो अंग्रजी शासन की सबसे प्रतिष्ठित ‘बंगाल सिविल सेवा’ में पास होकर साल 1849 में ब्रिटिश सरकार के एक अधिकारी बने। 1857 में गदर के वक्त वो इटावा के कलेक्टर थे। ए ओ ह्यूम ने खुद ब्रटिश सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाई और 1882 में पद से अवकाश ले लिया और कांग्रेस यूनियन का गठन किया। उन्हीं की अगुआई में बॉम्बे में पार्टी की पहली बैठक हुई थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now