भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व किसने किया था? 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Explanation : भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व जनता ने किया था। दरअसल भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव 8 अगस्त, 1942 को बंबई के ग्वालिया टैंक मैदान में पास किया गया था। इसके बाद अगले दिन 9 अगस्त की सुबह गांधी जी सहित सभी प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इस प्रकार भारत छोड़ो आंदोलन स्वतः स्फूर्त हो गया तथा जनता ने स्वयं अपना नेतृत्व किया। गांधीजी तथा अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर में मजदूरों ने हड़तालें कीं। हड़तालियों ने जमशेदपुर का स्टील प्लांट 13 दिन तक इस नारे के साथ बंद किया कि वे तब तक दोबारा काम नहीं करेंगे, जब तक देश में राष्ट्रीय सरकार का गठन नहीं हो जाता।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now