बेदरा के युद्ध में अंग्रेजों ने किसकी शक्ति को कुचल डाला? 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Explanation : बेदरा के युद्ध में अंग्रेजों ने डच की शक्ति को कुचल डाला। डचों ने भारत में पुर्तगालियों को समुद्री व्यापार से एक तरह से निष्कासित कर दिया, लेकिन अंग्रेजों के नौसैनिक शक्ति के सामने डच नहीं टिक सके। डचों और अंग्रेजों के बीच 1759 ई. में लड़े गये बेदरा के युद्ध ने भारत में अंग्रेजी नौसेना की सर्वश्रेष्ठता को सिद्ध करते हुए डचों को भारतीय व्यापार से अलग कर दिया। भारत में डचों की असफलता के प्रमुख कारण थेइसका सरकार के सीधे नियंत्रण में होना, कंपनी के भ्रष्ट एवं अयोग्य पदाधिकारी और कर्मचारी। भारत में डचों के आगमन के परिणामस्वरूप यहां का सूतीवस्त्र उद्योग निर्यात की सर्वोच्च स्थिति में पहुँच गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now