अवध के नवाबों की प्रथम राजधानी कौन सी थी? 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Explanation : अवध के नवाबों की प्रथम राजधानी फैज़ाबाद थी। अवध के स्वतंत्र राज्य की स्थापना सआदत खाँ बुरहानुल्मुल्क ने की थी। यह मुगल बादशाह मुहम्मदशाह ‘रंगीला’ के दरबार में ईरानी गुट का नेता था। सआदत खाँ के बाद सफदरजंग अवध का नवाब बना, इसे मुगल बादशाह अहमदशाह ने मुगल-साम्राज्य का वजीर नियुक्त किया। तब से अवध के शासक ‘नवाब वजीर’ कहलाने लगे। 1775 ई. में अवध के नवाब आसफउद्दौला (1775-1797 ई.) ने अपनी राजधानी फैजाबाद से लखनऊ स्थानान्तरित कर दी थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now