अलाई दरवाजा किसने बनवाया था? 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Explanation : अलाई दरवाजा अलाउद्दीन खिलजी ने बनवाया था। यह कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद का एक प्रवेश द्वार है। अलाउद्दीन ने सांस्कृतिक क्षेत्र में रुचि प्रदर्शित करते हुए महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। उसने पहली बार घोड़े की नाल की आकृति वाली मेहराब बनवाई। इसके अलावा अलाउद्दीन ने निजामुद्दीन के मकबरे के परिसर में जमायत खाना मस्जिद बनवाई। उसने दिल्ली में हजार स्तम्भों वाला राजभवन हजार सितून बनवाया। उसने दिल्ली में ही हौज-ए-खास या हौज-ए-अलाई का निर्माण करवाया। अलाउद्दीन ने अमीर खुसरो और अमीर हसन देहलवी को संरक्षण दिया। अमीर खुसरो पहली बार अलाउद्दीन का ही दरबारी कवि बना। 1316 ई. में असाध्य बीमारी से अलाउद्दीन की मृत्यु हो गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now