अलाई दरवाजा किसका मुख्य द्वार है? 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Explanation : अलाई दरवाजा कुतुबमीनार का मुख्य द्वार है। जिसे अलाउद्दीन खिलजी ने 1311 में बनवाया था। अलाई दरवाजा कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद का दक्षिणी प्रवेश द्वार है। अलाई दरवाजा भारत के संपूर्ण मेहराब और गुंबदों का सही उदाहरण माना जाता है। अलाई दरवाजा का निर्माण दिल्ली के दूसरे खिलजी सुल्तान द्वारा किया गया था। अलाउद्दीन खिलजी ने 1311 में दिल्ली के अलाई दरवाजे का निर्माण कराया था जो इस पर पूर्ण इस्लामी वास्तुकला का काम करती थी। अलाउद्दीन ने सांस्कृतिक क्षेत्र में रुचि प्रदर्शित करते हुए महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। उसने पहली बार घोड़े की नाल की आकृति वाली मेहराब बनवाई। इसके अलावा अलाउद्दीन ने निजामुद्दीन के मकबरे के परिसर में जमायत खाना मस्जिद बनवाई। उसने दिल्ली में हजार स्तम्भों वाला राजभवन हजार सितून बनवाया। उसने दिल्ली में ही हौज-ए-खास या हौज-ए-अलाई का निर्माण करवाया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now