1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन निर्वाचित हुए? 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Explanation : 1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र बोस निर्वाचित हुए थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 1938 में 51वां अधिवेशन हरीपुरा (गुजरात) में हुआ, जिसके अध्यक्ष सुभाष चन्द्र बोस थे। इसी अधिवेशन में राष्ट्रीय नियोजन समिति का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष के रूप में पं. जवाहर लाल नेहरू को नियुक्त किया गया। मौलाना अबुल कलॉम आजाद 1940 में 53वें अधिवेशन के अध्यक्ष, आर्चाय जे.बी. कृपलानी 1946 में 54वें अधिवेशन के अध्यक्ष तथा पट्टाभि सीतारमैया 1948 में 55वें अधिवेशन के अध्यक्ष चुने गये थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now