1897 में बिरसा समर्थकों ने विद्रोह के दौरान किस रंग का झंडा फहराया था? 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Explanation : 1897 में बिरसा समर्थकों ने विद्रोह के दौरान सफेद रंग का झंडा फहराया था। अंग्रेजों ने जब आदिवासियों से उनके जल, जंगल, जमीन को छीनने की कोशिश की तो उलगुलान यानी विद्रोह हुआ। इस उलगुलान का ऐलान करने वाले बिरसा मुंडा ही थे। बिरसा मुंडा ने ‘अंग्रेजों अपने देश वापस जाओ’ का नारा दिया। बिरसा मुंडा ने तीन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उलगुलान किया। पहला, वह जल, जंगल, जमीन जैसे संसाधनो की रक्षा करना चाहते थे। दूसरा, नारी की रक्षा और सुरक्षा तथा तीसरा, वे अपने समाज की संस्कृति की मर्यादा को बनाये रखना चाहते थे। 1894 में सभी मुंडाओं को संगठित कर बिरसा ने अंग्रेजों से लगान माफी के लिए आंदोलन चलाया। 1897 से 1900 के बीच मुंडाओं और अंग्रेज सिपाहियों के बीच युद्ध होते रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now